New Delhi: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न छह सप्ताह के मातृत्व अवकाश के बाद संसद लौट आई हैं। एक बच्ची को जन्म देने के बाद वे अवकाश पर थीं। मंत्रियों के साथ बैठक करने वे सोमवार को संसद पहुंची थी।
इसके बाद उन्होंने उनकी गैरमौजूदगी में देश की बागडोर संभाल रहे उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स को धन्यवाद भी दिया। अर्डर्न का कहना है कि पिछले छह हफ्ते में उन्होंने बहुत ज्यादा खुशी मिली है। इसका कारण बेटी को जन्म देना और मंत्रिमंडल के लोगों का सहयोग है। 38 वर्षीय जैसिंडा अर्डर्न विश्व की दूसरी महिला हैं जिन्होंने राष्ट्राध्यक्ष के पद पर रहते हुए किसी बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने सन् 1990 में मातृत्व अवकाश लेकर बच्चे को जन्म दिया था।
फिलहाल अर्डर्न को प्रगतिशीलता और महिला सशक्तिकरण की नजरों से देखा जा रहा है। बता दें कि अर्डर्न पिछले गुरुवार को ही ऑकलैंड स्थित अपने घर से लौट आई थीं। इसके बाद शनिवार को वे देश की राजधानी वेलिंगटन चली गईं जहां धूमधाम से उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने कुछ समय के लिए मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। इस दौरान उनकी गोद में उनकी बेटी नेवे टी अरोहा को भी देखा गया।
प्रधानमंत्री अर्डर्न ने मातृत्व अवकाश से आने के बाद मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण व्यापार और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विशेष सुधार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था को बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अगले सोमवार को वे अपने कैबिनेट और नीतियों के बारे में कई नए घोषणाएं कर सकती हैं।
बता दें कि अक्टूबर 2017 में अर्डर्न न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं। जनवरी में इन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से गर्भवती होने की जानकारी दी थी। इसके बाद वे जून के आखिरी हफ्तों में छुट्टी लेकर पर चली गई थी। अब अर्डर्न की तुलना पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से की जा रही है। बेनजीर ने साल 1990 में पद पर रहते हुए अपनी एक बेटी को जन्म दिया था। बता दें कि अर्डर्न न्यूजीलैंड की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।
Naina
Latest posts by Naina (see all)
- रात के 1 बज रहे थे, दरवाजा बंद था, उसने हमें जाने नहीं दिया और डेढ़ घंटे तक वहीं इंतजार किया - February 14, 2019
- नमाज का समय था और जाम में फंसे थे मुस्लिम,देख हिंदुओं ने खोले मंदिर के द्वार,कहा-सब भाई एक हैं - February 14, 2019
- कोर्ट में लड़की का अंडरवियर ले आई वकील, अंडरवियर को कोर्ट ने माना सबूत, मुकदमा हार गई पीड़िता - November 15, 2018